जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में जमदग्नि पब्लिक स्कूल में जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 25 अक्टूबर को।

खेल हरिद्वार

जमदग्नि पब्लिक स्कूल लकसर में 25 अक्टूबर को जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही जूनियर एथलेटिक प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता एवं समाजसेवी ओमप्रकाश जमदग्नि करेंगे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य मीनू शर्मा ने बताया कि विद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में 12 वर्ष से ऊपर तथा 14 वर्ष से कम तथा 14 वर्ष से ऊपर व 16 वर्ष से कम आयु के बालक बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में जनपद के सभी बालक बालिकाएं भाग ले सकेंगे। भाग लेने के इच्छुक बालक बालिकाओं को अपना आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र साथ लाना आवश्यक होगा। साथ ही 50 रूपए पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। प्रतियोगिता में  क्वालीफाई’ करने वाले खिलाड़ियों को हैदराबाद में संपन्न होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। हाल ही में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून संपन्न हुई उत्तराखंड स्टेट जूनियर एथलेटिक  प्रतियोगिता के विजेताओं को वरीयता प्रदान की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को मेरिट प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा प्रतिभाग करने सभी खिलाड़ी बालक बालिकाओं को पार्टिसिपेशन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *