गमगीन माहौल में कोतवाली झबरेड़ा में तैनात रहे पुलिस कर्मी स्वर्गीय प्रमोद कुमार को अंतिम विदाई दी गई।

Police सम्मान हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने गमगीन माहौल में कोतवाली झबरेड़ा में तैनात रहे स्वर्गीय प्रमोद कुमार को अंतिम विदाई दी।
कर्तव्य पथ पर निकले, लेकिन लौटकर घर न आ सके स्व प्रमोद कुमार को हरिद्वार पुलिस परिवार ने नम आंखों से दी वीर साथी को अंतिम विदाई।

कोतवाली झबरेड़ा में तैनात कॉन्स्टेबल चालक  प्रमोद कुमार दिनांक 19.10.2026 को कोतवाली झबरेड़ा से ड्यूटी हेतु चौकी इकबालपुर जा रहे थे। इसी दौरान सैदाबाद के पास रास्ते में वह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। उन्हें तत्काल उपचार हेतु विनय विशाल चिकित्सालय, रुड़की लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।
इस हृदयविदारक घटना से हरिद्वार पुलिस परिवार शोकाकुल है। इस दुःख की घड़ी में हरिद्वार पुलिस ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

आज दिनांक 20.10.2026 को एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा दिवंगत कॉन्स्टेबल चालक स्व प्रमोद कुमार के परिजनों की उपस्थिति में उन्हें ससम्मान शोक सलामी एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी अंतिम विदाई दी गई।

दिवंगत कॉन्स्टेबल चालक  प्रमोद कुमार वर्ष 1998 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी स्व प्रमोद कुमार वर्तमान में अपने परिवार सहित कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में निवास कर रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी एवं तीन बेटियों को छोड़ गए हैं।

हरिद्वार पुलिस ने उनके निधन को पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है और कहा कि इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है।
हरिद्वार पुलिस ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
हरिद्वार पुलिस ने उन्हें शांति एवं भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *