मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने 35 क्षेत्रों एवं संस्थाओं के लिए नामित किए नोडल अधिकारी
जनपद के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा गंगा घाटों पर जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों की सहभागिता से संचालित होगा विशेष सफाई अभियान
सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन जीपीएस लोकेशन सहित सफाई से पहले और बाद की फोटो स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप ग्रुप में उपलब्ध कराने के निर्देश, कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 8273371714

विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद हरिद्वार के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों तथा गंगा घाटों में आगामी कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2026 तक वृहद स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिनांक 17 अक्टूबर, 2026 के माध्यम से आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन, निगरानी एवं समन्वय के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के 35 विभिन्न क्षेत्रों, संस्थाओं एवं विभागों के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं।
यह अभियान माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, के आदेशों के अनुपालन के क्रम में भी यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तर पर सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों, सन्त समाज, व्यापार मण्डल, औद्योगिक इकाइयों, राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं गंगा घाटों का आवंटन करते हुए निम्नानुसार नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1. शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान: नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की के नगर आयुक्त तथा समस्त नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के सहयोग से शहरी क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
2. वन क्षेत्रान्तर्गत सड़क एवं भ्रमण क्षेत्र: उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, वन विभाग, हरिद्वार वन क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाली सभी सड़कों एवं भ्रमण क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
3. शैक्षणिक संस्थान: मुख्य शिक्षाधिकारी, हरिद्वार जनपद के समस्त उच्च शिक्षा संस्थानों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों तथा राजकीय एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में स्वच्छता अभियान संचालित कराएंगे।
4. युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल: जिला प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल की सहभागिता से अभियान को प्रभावी बनाएंगे।
5. आंगनबाड़ी केन्द्र: जिला कार्यक्रम अधिकारी, हरिद्वार आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा लाभार्थी परिवारों की सहभागिता से सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
6. व्यापार संगठन: संयुक्त राज्य कर आयुक्त, हरिद्वार एवं रुड़की व्यापारिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।

7. राजनीतिक दलों से जुड़े संगठन: उप/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, हरिद्वार राजनीतिक दलों से जुड़े विभिन्न संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
8. एनजीओ एवं सोसाइटी: वरिष्ठ कोषाधिकारी/आपदा प्रबन्धन अधिकारी, हरिद्वार जनपद की समस्त गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) एवं सोसाइटी के माध्यम से अभियान का संचालन एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
9. ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान: जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता से वृहद सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
10. औद्योगिक परिसर: महाप्रबन्धक, जिला उद्योग केन्द्र समस्त औद्योगिक परिसरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
11. सिडकुल परिसर: क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल जनपद स्थित समस्त सिडकुल परिसरों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित कराएंगे।
12. रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक एवं बस स्टैण्ड: रेलवे प्रशासन, पुलिस अधीक्षक जीआरपी तथा उत्तराखण्ड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबन्धक, हरिद्वार एवं रुड़की रेलवे स्टेशनों, रेलवे ट्रैक के किनारे एवं आसपास, बस स्टैण्ड परिसरों तथा बस स्टॉप पर विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान संचालित कराएंगे।
13. 40वीं वाहिनी पीएसी: सेना नायक, 40वीं वाहिनी पीएसी वाहिनी परिसर एवं उसकी 500 मीटर परिधि में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।

14. छावनी परिषद रुड़की: मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ), कैन्टोनमेंट बोर्ड रुड़की छावनी परिषद परिसर एवं उसकी 500 मीटर परिधि में स्वच्छता अभियान संचालित कराएंगे।
15. राजाजी नेशनल पार्क: वार्डन, राजाजी नेशनल पार्क पार्क क्षेत्र की सभी सड़कों एवं भ्रमण क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
16. रोपवे एवं आसपास के क्षेत्र: प्रबन्धक, उषा ब्रेको लिमिटेड मां मनसा देवी एवं मां चण्डी देवी उड़नखटोला रोपवे तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
17. स्वास्थ्य संस्थान: मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी जनपद के समस्त अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुर्वेदिक अस्पतालों, होम्योपैथिक अस्पतालों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान सुनिश्चित करेंगे।
18. रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन: सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की सहभागिता से सम्बन्धित क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
19. सड़क, हाईवे एवं फ्लाईओवर: परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग इकाई रुड़की/नजीबाबाद, अधिशासी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग तथा सिविल वृत्त, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्गों, अन्य सड़कों, फ्लाईओवर के नीचे, सर्विस लेन एवं सम्बन्धित क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
20. ग्रामीण सड़कें एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थाएं: अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) ग्रामीण सड़कों के राइट ऑफ वे (RoW) पर विशेष सफाई अभियान संचालित कराएंगे। साथ ही साइनेज एवं गति अवरोधकों की मरम्मत आदि कार्य भी सुनिश्चित करेंगे।
21. प्रान्तीय निर्माण खण्ड की सड़कें एवं पुल: अधीक्षण अभियन्ता, प्रान्तीय निर्माण खण्ड (एनएच), हरिद्वार विभाग द्वारा निर्मित सड़कों, पुलों के एप्रोच तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
22. विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं सब स्टेशन: अधीक्षण अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड ग्रामीण एवं शहरी, हरिद्वार तथा रुड़की ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थापित विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर, विद्युत सब स्टेशन तथा उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई सुनिश्चित करेंगे।
23. टैक्सी स्टैण्ड, ट्रक स्टैण्ड एवं पार्किंग स्थल: सहायक आयुक्त, परिवहन प्रवर्तन/प्रशासन, हरिद्वार एवं रुड़की समस्त टैक्सी स्टैण्ड, ट्रक स्टैण्ड, पार्किंग स्थलों एवं अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
24. धार्मिक एवं पर्यटन स्थल: जिला पर्यटन अधिकारी जनपद के समस्त धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, होटलों, आश्रमों तथा उनके आसपास स्थित दुकानों एवं सम्बन्धित क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
25. तालाब एवं आसपास के क्षेत्र: सहायक निदेशक, मत्स्य विभाग जनपद के सभी तालाबों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण स्वच्छता सुनिश्चित करेंगे।
26. मदिरा विक्रय केन्द्र: सहायक आबकारी आयुक्त जनपद के समस्त मदिरा विक्रय केन्द्रों की 500 मीटर परिधि में विशेष सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
27. नहरें, रजवाहे, पुल एवं गूल: अधिशासी अभियन्ता, पूर्वी गंगा नहर निर्माण खण्ड, हरिद्वार; उत्तरी खण्ड गंगनहर, रुड़की तथा सिंचाई खण्ड, हरिद्वार एवं रुड़की समस्त नहरों, नहर मार्गों, रजवाहों, पुलों, गूलों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
28. पेयजल संसाधन एवं जलाशय: अधीक्षण अभियन्ता, जल संस्थान/जल जीवन मिशन, हरिद्वार समस्त पेयजल संसाधनों, उच्च जलाशयों एवं पम्प हाउस परिसरों की 200 मीटर परिधि में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
29. कृषि, उद्यान एवं पौधशाला क्षेत्र: मुख्य कृषि अधिकारी एवं मुख्य उद्यान अधिकारी, हरिद्वार समस्त कृषि एवं भूमि संरक्षण केन्द्रों, उद्यान केन्द्रों, पौधशालाओं तथा इनके आसपास की 400 मीटर परिधि में स्वच्छता अभियान सुनिश्चित करेंगे।
30. बीएचईएल परिसर एवं आसपास के क्षेत्र: नगर प्रशासक, बीएचईएल, हरिद्वार औद्योगिक प्रतिष्ठान बीएचईएल, सीआईएसएफ हरिद्वार परिक्षेत्र, आन्तरिक मार्गों, बाजारों, धार्मिक स्थलों तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
31. सहकारी समितियां: सहायक निबन्धक, सहकारी समिति जनपद की समस्त सहकारी समितियों के भवनों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
32. पशु चिकित्सालय एवं गौशाला क्षेत्र: मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जनपद के समस्त पशु चिकित्सालयों तथा पशुपालकों एवं गौशालाओं के आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
33. मण्डी परिसर: सचिव, मण्डी परिषद, जनपद हरिद्वार मण्डी परिसरों के भीतर स्थित दुकानों एवं परिसर की 500 मीटर परिधि में विशेष सफाई अभियान सुनिश्चित करेंगे।
34. पूर्व सैनिकों की सहभागिता: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, हरिद्वार पूर्व सैनिकों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में मेगा सफाई इवेन्ट आयोजित कराएंगे।
35. गन्ना मिल एवं गन्ना तौल केन्द्र: सहायक गन्ना आयुक्त गन्ना मिल परिसरों, विभाग द्वारा निर्मित सड़कों, गन्ना समितियों एवं गन्ना तौल केन्द्रों में सफाई अभियान संचालित कराएंगे।
जिलाधिकारी ने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत निर्धारित समयावधि में अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में वृहद सफाई अभियान चलाना सुनिश्चित करें। अभियान के दौरान नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ गंगा घाटों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा सम्बन्धित क्षेत्रों में जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी नोडल अधिकारी प्रतिदिन संचालित सफाई अभियान की सूचना जीपीएस लोकेशन सहित उपलब्ध कराएंगे। इसके साथ ही सफाई कार्य शुरू होने से पूर्व की फोटोग्राफ तथा सफाई कार्य पूर्ण होने के बाद की फोटोग्राफ स्वच्छता कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से साझा की जाएं। इसके लिए स्वच्छता कंट्रोल रूम का मोबाइल नम्बर 8273371714 निर्धारित किया गया है। अभियान की नियमित निगरानी, समन्वय एवं प्रभावी अनुश्रवण के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को निर्धारित निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
*विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*
विजयदशमी पर्व के अवसर पर जनपद को साफ, स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं गंगा घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं उसके आसपास स्थित घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
अभियान के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थलों एवं घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन वाले क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस दौरान स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं सदस्यों ने भी सहभागिता करते हुए सफाई अभियान में सहयोग प्रदान किया। नगर निगम की टीम एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की संयुक्त भागीदारी से स्वच्छता कार्यों को प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।
आगामी कुम्भ मेला-2027 में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए घाटों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई तथा बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा इस दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। नगर निगम ने जनसामान्य एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


