डॉ. ढाल सिंह बिसेन को किया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त.दुष्यंत गौतम सिक्किम के नए गवर्नर नियुक्त।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। ढलसिंह बिसेन उत्तराखंड के नये राज्यपाल बनाए गए हैं।
नई नियुक्तियों के तहत कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया गया है। ओम प्रकाश माथुर को केरल, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाड, ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड तथा दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल,ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद रहे हैं। 2019 से 2024 तक मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रहे.मध्य प्रदेश में 1990, 1993, 1998 और 2003 में विधायक चुने गए.मध्य प्रदेश सरकार में 2003 से 2005 तक मंत्री रहे. 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश के चौथे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखण्ड का राज्यपाल नियुक्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाल सिंह बिसेन का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण तथा सार्वजनिक जीवन में उनका उल्लेखनीय योगदान प्रेरणादायी है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन के अनुभव एवं मार्गदर्शन से उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा राज्य की विकास यात्रा को और गति प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने ढाल सिंह बिसेन के सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।


