खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किराना दुकानों और रिटेल स्टोरों पर बिक रहे कुट्टू के आटे और काले नमक की जांच कर नमूने लिए गए।

प्रशासन समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

आज रविवार को नवरात्रिपर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी  दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम द्वारा चंडीघाट, श्यामपुर, कोंड़ी, गैंडीखाता तथा लालढंग स्थित किराना दुकानों तथा रिटेल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। अभिहित अधिकारी  महिमानंद जोशी ने बताया कि मौके पर कुछ कुट्टू आटा के 02 खाद्य नमूने तथा नवरात्रि के दौरान व्रत में प्रयोग किये जाने वाले काला नमक का एक नमूना सहित कुल 03 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिये गये। काला नमक बनाने वाली निर्माता कम्पनी को लेबल पर निर्माण तिथि तथा एक्सपायरी तिथि अंकित न करने तथा काला नमक को सप्लाई करने वाले सप्लायर को बिक्री बिल के प्रावधानों का पालन न करने पर नोटिस जारी किया गया।

एक कुट्टू आटा निर्माता कम्पनी को लेबल पर किया जा रहा हैल्थ क्लेम, जिससे ग्राहकों को भ्रमित किया जा सकता है के कारण नोटिस जारी किया गया। टीम को कहीं पर भी खुला कुट्टू आटा का विक्रय होते नहीं पाया तथा सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी व्यापारी द्वारा बिना निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि का कुट्टू आटा एवं अन्य फलाहारी खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत लीगल कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *