नये अखाड़े के वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा कुंभ मेलों में नकली ईष्ट देवताओं का स्नान कराया जा रहा है

हरिद्वार

श्री उदासीन पंचायती नया अखाड़ा के पंजाब से आए महंतों ने दावा किया है कि वे ही श्री उदासीन पंचायती नया अखाड़ा के असली महंत हैं और वर्तमान में हरिद्वार में मौजूद महंत भगत राम, महंत जगतार मुनि, महंत धुनी दास महंत त्रिवेणी दास यह सब फर्जी महंत हैं और इन्होंने नाजायज रूप से हरिद्वार में नया उदासीन पंचायती अखाड़े में कब्जा कर रखा है।

https://youtube.com/shorts/9k3SRRVxNXE?si=R7ZxPzdE55oXp_Xe
पंजाब से आए श्री पंचायती उदासीन नया अखाड़ा के महंतों ने ऐलान किया कि वह मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत पुरी महाराज और महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज के साथ हैं। पंजाब से आए श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा के सचिव महंत गणेश दास उदासी ने कहा कि हमारे जनरल कमेटी के श्री महंत सुखदेव प्रकाश महाराज है और हमारी कार्यकारिणी के श्री महंत प्रभु दास महाराज हैं और सचिव बूटा दास महाराज हैं उन्होंने आरोप लगाया कि नया उदासीन पंचायती अखाड़ा में नाजायज रूप से काबिज महंत महंत भगत राम, महंत जगतार मुनि, महंत धुनी दास महंत त्रिवेणी दास कुंभ मेला में अखाड़े के नकली इष्ट और देवता बनाकर उन्हें कुंभ स्नान कर रहे हैं जबकि अखाड़े के असली इष्ट और देवता हमारे पास है और अखाड़े की असली मोहर हमारे पास है। उन्होंने कहा कि अखाड़े में मौजूद महंत भगत राम और उनके साथी अखाड़े की संपत्तियों को बेचकर खुर्द खुर्द करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमने अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री को पत्र देकर मांग की है कि नया उदासीन अखाड़ा के हरिद्वार में अवैध रूप से काबिज महंत भगत राम और उनके साथियों का कब्जा हटाया जाए और उन्हें अखाड़े में काबिज किया जाए। उन्होंने कहा कि वह ही जल्दी हरिद्वार जिला प्रशासन और मेराधं प्रशासन को एक ज्ञापन देकर नया उदासीन पंचायती बढ़ाना में काबिल नकली महंतो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। और जल्दी ही उनका नया उदासीन अखाड़ा में कब्जा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *