हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अफवाहों का खंडन किया।

उत्तराखंड राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी छोड़ने को लेकर चल रही अटकलें पर विराम लगाया।उन्होंने एक्स  पर लिखा है कि कांग्रेस पार्टी उनके खून और हड्डियों में है उसे वह मरते दम तक नहीं छोड़ेंगे । हालांकि उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के पद और ए आई सी सी के वर्किंग कमेटी के मेंबर पद से त्यागपत्र देने की इच्छा जाहिर की है

।कल उनके पूर्व ओएसडी चंदन सिंह जीना के यहां ईडी की रेड के बाद मिली नगदी और जेवर आदि की खबरों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में मिले पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा की थी। जबकि जीना के यहां मिली नगदी और जेवर आदि के स्रोतों की जांच होना बाकी है।इसके बाद इस तरह की भी अफवाह भी फैल रही थी कि वह पार्टी छोड़ देंगे जिन पर फिलहाल उन्होंने यह पोस्ट लिखकर विराम लगा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *