तरूण हिमालय संस्था हरिद्वार द्वारा तरूण हिमालय प्रागंण में जनमाष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तरूण हिमालय स्कूल के बच्चो के साथ साथ हरिद्वार के विभिन्न स्कूल के बच्चो द्वारा नृत्य एवं अन्य भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इसके अतिरिक्त वैभव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा अति मनमोहक झांकियो तथा राधा कृष्ण के गीतो का प्रस्तुतिकण किया गया
कार्यक्रम में बतोर मुख्य अतिथि मोनू त्यागी व श्रीमती सरिता बहन जिला मंत्री सेवा भारती तथा स्कूल के प्रधानाचार्य त्रिलोक चन्द्र भट् द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियो एवं स्कूल के अध्यापिकाओ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सस्था के अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव बलदेव सिंह रावत द्वारा बताया गया कि तरूण हिमालय संस्था एक समाज सेवी संस्था है। संस्था के द्वारा भविष्य में भी अन्य अवसरो पर इस प्रकार की सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जन हित के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेगें।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोनू त्यागी द्वारा तरूण हिमालय संस्था द्वारा आयोजित जनमाष्टमी के इस भव्य कार्यक्रम हेतु तरूण हिमालय संस्था एवं सस्था के पदाधिकारियो की सरहाना की गई उनके द्वारा बताया गया कि तरूण हिमालय संस्था एक पर्वतीय संस्था है इनके द्वारा जनहीत में पूर्व में भी अनेको कार्य किये गये है।
कार्यक्रम में तरूण हिमालय सस्था के पदाधिकारी कुलदीप असवाल, हर्षमोहन रावत प्रमोद पन्त, पूरण सिंह रावत, जीत सिंह नेगी, ललित भट्ट, प्रकाश बहुखण्डी, ललित रावत, अजय नेगी एडवोकेट, मनोज चौहान, कुलदीप रावत, पूरण सिंह चौहान, त्रिलोक भट्ट, भगवती प्रसाद पन्त, कमल राणा, नितेश नोडियाल, रितेश नोडियाल, रवि शर्मा, राजकुमार, गिरिश भट्ट जगदीप असवाल आदि उपस्थित रहें।



