डी पी एस रानीपुर में लिटराटी कॉनकुर्सो-2026 अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित ।

हरिद्वार शिक्षा

दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में ‘लिटराटी कॉनकुर्सो 2026 का आयोजन
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 2 सितंबर को लिटराटी कॉनकुर्सो-2026 अंतर्विद्यालय अंग्रेजी कविता प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में क्षेत्र केे सात विद्यालयों (आचार्यकुलम, पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार, बीएमएल मुंजाल, ग्रीन मैडोस स्कूल, हरिद्वार, ग्रीनवे मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रुड़की, माउंट लिटेरा जी स्कूल, हरिद्वार, डीएवी सेंटेनयरी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार, सेंट थॉमस अकादमी, हरिद्वार, तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर) के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। विद्यार्थियों ने स्वर, भाव-भंगिमा, हाव-भाव एवं रचनात्मक प्रस्तुति के माध्यम से कविताओं को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, उप-प्रधानाचार्य – अकादमी श्री पविंदर सिंह, उपप्रधानाचार्या सुश्री अनुपमा श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ विंग की प्रधानाप्रभारी सुश्री आरती बाठला उपस्थित रहीं।
निर्णायक मंडल में डॉ. राधिका नागरथ, श्री सुनील मानसिंह एवं श्रीमती ऋचा गोयल शामिल रहे। प्रतियोगिता में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹6000 ए ग्रीनवे मॉडर्न एकेडमी, रुकड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ₹4000 तथा डीपीएस रानीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹2000 का पुरस्कार जीता।
कार्यक्रम में ‘‘सिंड्रेला की नई कहानी-निडर, दृढ-संकल्पित और साहसी’’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा के मार्गदर्शन में आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य, कल्पना और रचनात्मक अभिव्यक्ति का सुंदर उत्सव रहा। सभी प्रतिभागी विद्यालयों ने डीपीएस रानीपुर द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *