भाजपा ने मुसलमानों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा-मुफ्ती शमून कासमी ,उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मान किया।

हरिद्वार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज के संयोजन में प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमून कासमी भी शामिल हुए। शमून कासमी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक समझा। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार ने मुसलमानों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने एक धर्मगुरू द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को उकसाने का काम कर रहे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। विपक्ष मुस्लिमों को आरएसएस और भाजपा से डराने काम कर रहा है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुसलमानों को इससे समझना चाहिए। मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसा बोर्ड का विस्तार करते हुए मदरसों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की नीति को लागू किया। आने वाले समय में मदरसों में पढ़ने वाले छात्र वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस और आईपीएस बनकर देश सेवा में योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि केवल अवैध रूप से संचालित मदरसों पर कार्रवाई की गयी है। पूरी पारदर्शिता के साथ मदरसों को मान्यता दी गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी को समान रूप से मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *