मात्र पंद्रह हजार रूपये की उधारी पर किया दोस्त का कत्ल।

Police अपराध हरिद्वार

05 दिन पहले रजवाहे से मिले अज्ञात शव का मंगलौर पुलिस ने खुलासा कर दिया है, पुलिस ने मृतक के ही दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है दिनों दोस्तो ने महज 15 हजार रूपये की उधारी न चुकाने पर दोस्तो ने पानी में डुबाकर दोस्त की हत्या कर दी। एसपी शेखर चंद सुयाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विगत 23 अगस्त को मंगलौर क्षेत्र के टिकोला रजवाहे पर अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की शिनाख्त टिकोला गांव के रहने वाले मेघपाल के रूप में हुई थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच में जुट गई थी,जांच के दौरान पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, पूछताछ के दौरान दोनों दोस्तों ने मिलकर ही मेघराज की पानी में डुबाकर हत्या की थी आरोपियों ने बताया कि मृतक पर 15 हजार रुपए उधार थे कई बार मांगने पर भी मृतक ने उधारी की रकम नहीं लौटाई जिससे नाराज दोनों दोस्तों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक को शराब पिलाई ओर शराब के नशे में दोनों दोस्तों ने युवक की हत्या करदी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *