23 अगस्त को धुमधाम निकाली जाएगी मुल्तान जोत ,धुरंधर और पुष्पा मूलियों के कलाकार होंगे मुल्तान जोत में आकर्षक का केंद्र ।

हरिद्वार धार्मिक पर्व, त्यौहार और मेले

23 अगस्त (रविवार) को 116 वॉ श्री मुलतान जोत महोत्सव में लाखों लोगों की उपस्थिति में हरिद्वारमें सम्पन्न होगा। सभा के चैयरमैन रतनदेव चावला एवं अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन के अध्यक्ष डॉ० महेन्द्र नागपाल (पूर्व विधायक) ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता में बताया कि हरिद्वार नगरी को पूरी तरह से सजाया जाएगा। जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत किया जाएगा श्रद्धालु छोटी जोत गंगा मैया में प्रवाहित करेगें।

श्रद्वालुओं द्वारा और सुंदर कांड का पाठ व प्रसाद वितरित किया जाएगा। अभिषेक व पूजा अर्चना करते हुए भक्तजन विशेष ज्योति अर्पित करेगें और पिचकारियों में दूध भर कर श्रद्वालु होली खेलेंगे । देश भर से हर समाज के लोग इस विशाल आयोजन में सम्मिलित होगें,उन्होंने बताया कि इस वर्ष जोत महोत्सव में म मुख्य अतिथि के रुप में प्रो० जगदीश मुखी (पूर्व राज्यपाल ), भाजपा के महामंत्री व राज्यसमा सांसद तरुण चुघ , विरेन्द्र अध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश), सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज , मदन कौशिक (मंत्री, उत्तराखंड सरकार), संजय तलवार (बाबाजी ), कलाकार अमर वाल्मीकि (कलाकार, पुष्पा) शेख (कलाकार, धुरंधर) आदि उपस्थित रहेगें।

डॉ० नागपाल ने बताया कि श्री मुलतान जोत महोत्सव का 1911 में भक्त रूप चन्द द्वारा पाकिस्तान में बसे मुलतान से पैदल चलकर समाज के भाईचारे एवं शांति की कामना को लेकर हरिद्वार में गंगा जी में ज्योति अर्पित की थी। परम्परानुसार प्रति वर्ष इसे बड़े पैमाने पर से मनाया जा रहा है। भिन्न-भिन्न प्रांतों के अतिरिक्त पाकिस्तान में से भी तीर्थयात्री इस पूर्व का महत्व एवं शोभा बढ़ाने आते हैं।प्रैस वार्ता में संस्था के उपाध्यक्ष सुरेंद्र आहूजा, ,कोषाध्यक्ष सतपाल अरोड़ा, दीपक बजाज, राकेश मदान आदि उपस्थित थे।

oplus_10485760

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *