उत्तराखंड के रुद्रपुर में परिवहन विभाग ने एक ऐसी बस पकड़ी है, जिसे महज 30 स्लीपर और एक सीट के लिए पास किया गया था.लेकिन उसके भीतर मिले 168 यात्री। यानी क्षमता से पांच गुना से भी ज्यादा।
लखीमपुर खीरी से पंजाब जा रही इस बस में 138 वयस्क और 30 बच्चे सवार थे। देर रात लालपुर में बस पकड़ी गई तो ओवरलोडिंग के साथ कई दूसरे नियमों के उल्लंघन भी सामने आए।ये ट्रेन की जनरल बोगी नहीं.ये एक यात्री बस है!लेकिन यात्रियों की संख्या सुनेंगे.तो फर्क करना मुश्किल हो जाएगा.30 स्लीपर और एक सीट.कुल स्वीकृत क्षमता 31 व्यक्ति की और बस में सवार थे 168 यात्री! रुद्रपुर के लालपुर में देर रात करीब एक बजे परिवहन विभाग की टीम ने (NL02B3020) नंबर की बस को रोका। जांच शुरू हुई तो अधिकारी भी हैरान रह गए.बस के भीतर इतने यात्री ऐसे भरे थे.मानो यह बस नहीं बल्कि रेल की कोई खचाखच भरी जनरल बोगी हो।

