रानीपुर पुलिस ने दो वाहन चोर को गिरफ्तार कर  विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की ।

Police अपराध हरिद्वार

रानीपुर पुलिस की टीम ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 25 बाइक बरामद की है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने कहा

उन्होंने  बताया कि स्वर्ण जयन्ती पार्क बी0एच0ई0एल0 से अज्ञात चोर ने स्पलेण्डर मोटर साइकिल चोरी कर ली। वाहन स्वामी आशीष पुत्र प्रदीप कुमार की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं हर्ष सैनी पुत्र राम कृष्ण निवासी विवेक विहार रानीपुर मोड ज्वालापुर हरिद्वार की मोटर साइकिल स्प्लेण्डर प्लस को अज्ञात व्यक्ति ने एफ-86 औ० क्षेत्र से चोरी कर लिया । इसी प्रकार की अनेक शिकायतें पुलिस द्वारा दर्ज की गई।

रानीपुर क्षेत्र से लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा रानीपुर कोतवाल की अगुवाई में टीम गठित कर इन घटनाओं का जल्द से जल्द खुलासा करने के कड़े निर्देश देते हुए टैक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने की जिम्मेदारी सी हरिद्वार को सौंपी।
पुलिस टीम ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं से संबंधित सभी घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार किया व आसपास रह रहे /काम कर रहे लोगों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए। डिजिटल ग्राफ तैयार करते हुए इलैक्ट्रॉनिक एविडेंस को भी क्रमवार तरीके से समायोजित कर जनपद एवं जनपद से बाहर भी वाहन चोरो की तलाश शुरु की।लगातार प्रयासों के पश्चात टीम ने कल गोपनीय सूचना पर दौराने चैकिंग नहर पटरी से जमालपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से 02 संदिग्ध भव्य उर्फ भोला व सुधीर कुमार को दबोचकर उनके कब्जे से औद्योगिक क्षेत्र से चुराई गई स्पलेण्डर बरामद की।

लगातार प्रयासों के पश्चात टीम ने कल गोपनीय सूचना पर दौराने चैकिंग नहर पटरी से जमालपुर को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से 02 संदिग्ध भव्य उर्फ भोला व सुधीर कुमार को दबोचकर उनके कब्जे से औद्योगिक क्षेत्र से चुराई गई स्पलेण्डर बरामद की।

पूछताछ में ये तथ्य सामने आए कि पूर्व में बिजनौर उ0प्र0 से मोटर साईकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका भव्य उर्फ भोला नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी है तथा उसका साथी सुधीर एक मोटर मैकेनिक (मिस्त्री) है। ये दोनों साथ मिलकर हरिद्वार, ऋषिकेश, बिजनौर सहित अन्य जगहो से कई साईकिले चोरी कर सस्ते रेट मे राहगीरों को बेच हैं। कोई दोपहिया अगर नही बिक पा रहा है तो उसके पार्ट्स निकाल कर बेच देते थे इन्होंने
विभिन्न क्षत्रा से चोरी की गया कइ माटर साझाकला का दादूपुर गोविन्दपुर स्थित एक खंडहर में छुपा रखा है। पूछताछ में सामने आए तथ्यों एवं पकड़े गए दोनों आरोपियों की निशांदेही पर पुलिस टीम ने बताए गए खंडहर में छापेमारी कर 24 अन्य मोटर साईकिले एवं वाहनो के पार्ट्स बरामद किये। बरामद वाहनों में हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर, कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली नगर, थाना सिड़कुल, थाना मंगलौर एवं पड़ोसी राज्य यूपी के जनपद बिजनौर से चोरी किए गए दोपहिया शामिल हैं। अन्य बरामद मोटर साईकिलो की जानकारी की जा रही है।

पकड़े गए आरोपित भव्य उर्फ भोला पुत्र अरुण कुमार निवासी अमीर पुर गांगू थाना कोतवाली शहर बिजनौर व सुधीर कुमार पुत्र कालू निवासी रसूलपुर आबाद थाना हल्दौर जनपद बिजनौर का चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *