पांचवीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार को दी गई श्रद्धांजलि।

राजनीति हरिद्वार

अंबरीश कुमार की सादगी और जनसेवा को किया याद, विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जनहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प।
पूर्व विधायक स्वर्गीय अंबरीश कुमार की पांचवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को अंबरीश कुमार विचार मंच की ओर से श्रद्धांजलि समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं बौद्धिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अंबरीश कुमार ने हमेशा जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और उनके सिद्धांत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नेता अशोक त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया और जीवनभर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष किया। संजय पालीवाल  और वरिष्ठ नेता पुरूषोत्तम शर्मा ने कहा कि उनकी सादगी, सहजता और कार्यशैली उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती थी।
जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरूण बालियान ने कहा कि अंबरीश कुमार लोकतांत्रिक मूल्यों के सच्चे प्रहरी थे। डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर विकास की राजनीति की।  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश महासचिव अवधेश पंत ने कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संतोष चौहान ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं ओपी चौहान और महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंबरीश कुमार का जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसंघर्षों का प्रतीक था, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन अमन गर्ग ने किया!
कार्यक्रम में महंत जगजीत सिंह शास्त्री,इसरार सलमानी, सोम प्रकाश गुप्ता, प्रियवंदा ,श्री  गोपाल नारसन, इरफान अंसारी,योगी रजनीश कुमार, महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव,तरूण व्यास,पार्षद सोहित सेठी, पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद नोमान अंसारी, सुनील कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, शहाबुद्दीन अंसारी, पार्षद महावीर वशिष्ठ
नईम अख्तर कुरैशी, मकबूल कुरैशी,सुभाष कपिल, मधुकांत गिरी, बलराम गिरी, रविन्द्र मिश्रा,रिषभ वशिष्ठ डॉ समीर सिंह,एकांत कपिल,मुकुल जोशी, अशोक शर्मा, सुंदर मनवाल, अंकित चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी,नंदन शाह, योगेश त्यागी, मुकेश त्यागी, राजेन्द्र चौटेला, सुरेन्द्र तेश्वर, वीरेंद्र श्रमिक,ओम मलिक, करन सिंह राणा,अरुण प्रकाश राघव, नवीन सेंस, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,अजय शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, अशोक गुप्ता, उत्कर्ष वालिया, प्रदीप कुमार, अंकित चौहान, महेश दास,गुलबीर सिंह,मनीष गुप्ता, रामबाबू बंसल,दीपकमणि,सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने अंबरीश कुमार के बताए मार्ग पर चलने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *