अनुज गुप्ता को उत्तराखंड क्रांति दल ने हरिद्वार विधानसभा प्रभारी बनाया।

राजनीति हरिद्वार

उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुज गुप्ता को हरिद्वार विधानसभा प्रभारी नियुक्त
किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुज गुप्ता पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को मजबूत करेंगे तथा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को गति देंगे।
नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी अनुज गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा किउत्तराखंड क्रांति दल ने मुझे हरिद्वार विधानसभा प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि हरिद्वार की जनता की सेवा का दायित्व है।आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं और सभी वर्गों को जोड़ना तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना है।जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और उसी विश्वास के बल पर हम 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती से जनता के बीच जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *