अन्तर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) द्वारा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया गया, यह यात्रा हरकी पौड़ी से आरंभ हुई और उसका समापन निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला हुआ।
इस्कॉन हल्द्वानी, मुरादाबाद,पंजाब, देहरादून रुड़की और हरिद्वार द्वारा आयोजित इस रथ यात्रा में श्री कृष्ण के भक्तों ने बड़े उत्साह और भक्ति से भाग लिया, स्त्री पुरुष सभी भगवान श्री जगन्नाथ के रथ के आगे नाचने गाते चल रहे थे, श्री जगन्नाथ यात्रा का भीमगोड़ा,खड़खड़ी और भूपतवाला में कई स्थानों पर भक्तों द्वारा स्वागत किया गया।
निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में भजन संकीर्तन और आरती और प्रसाद वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ । इस्कॉन हरिद्वार के अध्यक्ष जय जगदीश दास ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस्कॉन द्वारा हरकी पौड़ी से भूपतवाला तक श्री जगन्नाथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न स्थानों से हजारों की संख्या में श्री कृष्ण भक्तों ने भाग लिया है इस अवसर पर करणवीर दास,बृजबल्लभ दास और धीरज दास उपस्थित थे।



