देहरादून में रैली से पहले राहुल गांधी दिवंगत अमर मेहता के निवास पर पहुंचे उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।

Dehradun राजनीति

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में दिवंगत कांग्रेस नेता अमर मेहता के निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

कल बृहस्पतिवार को राहुल गांधी की रैली की तैयारी करवाते समय एक एंगल लगने से अमर मेहता की दुखद मृत्यु हो गई थी जिस पर आज शुक्रवार कोराहुल गांधी सीधे दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ता अमर मेहता के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें इस कठिन समय में हिम्मत बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।मुलाकात के दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *