पदोन्नति न होने पर भड़के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दी आंदोलन की धमकी।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार

चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड ने आज महानिदेशालय स्वास्थ्य उत्तराखंड देहरादून जाकर कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति और जिन पदों पर चतुर्थ श्रेणी वर्षों से कार्य कर रहे हैं उन पदों पर आई पी एच एस मानको के तहत पशुपालन विभाग की भांति लेब सहायक, डार्क रूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर किये जाने को लेकर ज्ञापन कार्यालय में सौंपा । प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा और महामंत्री सुनील अधिकारी ने महानिदेशक से मिलने गए परन्तु महानिदेशक महोदया शासन गए थे इस लिए अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डा प्रीति पंत मेम से मिलकर 10 वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है जबकि अन्य सभी विभागों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की जा रही है, इस पर डा पंत ने पदोन्नति के पटल से पुरोहित को बुलाकर तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए।
प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश संगठन सचिव छत्रपाल सिंह ने कहा है कि अगर जल्द ही कर्मचारियों की पदोन्नति के पद बढ़ाकर कनिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नति नहीं हुई तो 15दिवस बाद महानिदेशालय देहरादून में प्रदेश के कर्मचारी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सिर्फ महानिदेशालय देहरादून का होगा। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से समय लेकर उनसे भी पदोन्नति हेतु अनुरोध करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *