पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर रहने वाले रमाशंकर गुप्ता का अंतिम संस्कार कर उन्हें सम्मानजनक विदाई दी।


9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। जांच में मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष) निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रमाशंकर गुप्ता वर्षों से हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से सूक्ष्म भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे। रमाशंकर गुप्ता के परिजनों के आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार आ सकने में असमर्थता जताने पर नगर कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए पोस्टमार्टम के पश्चात रविवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।


