ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार से सेवानिवृत्त होने पर के के तिवारी आयल अटेंडेंट का किया गया भव्य स्वागत सम्मान।
आज दिनांक 30जून 2026 को ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद फार्मेसी परिवार वरिष्ठ सदस्य के के तिवारी जी आयल अटेंडेंट की सेवानिवृत्ति ऋषिकुल फार्मेसी में बड़े भव्य रूप में मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता डा अशोक कुमार तिवारी ने की संचालन संयुक्त रूप से दिनेश लखेडा, एवं अशोक कुमार ने किया।

इस अवसर पर मंत्री आयुष एवं आयुष शिक्षा मदन कौशिक ने आयुर्वेद फ़ार्मेसी पहुंच कर बुके देकर के के तिवारी को और उनके पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दीं के के तिवारी एवं कर्मचारियों ने भी मंत्री मदन कौशिक को बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा एवं आयुर्वेद संगठन प्रदेश अध्यक्ष नन्द किशोर तिवारी व कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपा और राजकीय आयुर्वेदिक फार्मेसी हरिद्वार से पूर्ण उत्तराखंड आयुष विभाग में सप्लाई होने वाली औषधि बनाने हेतु सिर्फ 09 कर्मचारी ही रह गए हैं किंतु बार बार मांग करने के बाद भी कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं होने से कर्मचारियों को कार्य का अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है जिससे बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है जल्दी ही एक बैठक कराकर इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे और समाधान निकालेंगे ।
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए आयुर्वेद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नन्द किशोर तिवारी, आयुर्वेद फार्मेसी संगठन के अध्यक्ष अशोक कुमार मंत्री प्रिंस कुमार ने कहा कि विभाग के साथ साथ संगठन को भी आपके मार्ग दर्शन की आवश्यकता रहेगी इसलिये संगठन ने निर्णय लिया है कि आपको संगठन का संरक्षक आज ही से मनोनीत किया गया है ।
अधीक्षक डा अशोक कुमार तिवारी , चिकित्सा अधिकारी डा अवनीश उपाध्याय, प्रबंधक डा दीपिका वर्मा ने स्मृति चिन्ह, और शाल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि के के तिवारी जी अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग और कर्मठ रहे और हमें तिवारी जी से बहुत कुछ सीखने को मिला भविष्य में भी आपका मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
मुख्य फार्मेसी अधिकारी विपिन बुटोला, सुभाष उनियाल ने रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया, सुनीता तिवारी उपाध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ,श्यामा, इंदु ने तिवारी जी की धर्मपत्नी को शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। ऋषिकुल आयुर्वेदिक फार्मेसी के समस्त कर्मचारियों ने एक प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विदाई समारोह में दिनेश लखेडा, नंद किशोर तिवारी, अशोक कुमार, विपिन बुटोला, सुनीता तिवारी, श्यामा, इंदु, सुभाष उनियाल,राजेश गुप्ता, प्रिंस कुमार, सुदेश, पंकज, अनरजीत, अरविंद पुरोहित, उदयभान, चंद्रपाल, पवन, रमेश चंद्र तिवारी, इत्यादि शामिल थे।

