रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत 5 घायल ,श्यामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे टनकपुर डिपो की एक रोडवेज बस और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चकनाचूर हो गये दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिर गए।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ।
दुर्घटना के कारण यातायात बाधित हो गया था जिसको मौके पर CO ट्रैफिक व प्रभारी थाना श्यामपुर (प्रशिक्षु CO) व निरीक्षक यातायात चौकी प्रभारी चंडी चौकी तथा यातायात पुलिस व थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुँचकर सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है हाइड्रा बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटाकर सड़क को साफ करवाया गया जिससे यातायात सामान्य हो गया है।हादसे का शिकार हुए लोग उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।



