टिहरी जा रहे सांसद चन्द्रशेखर रावण को हरिद्वार पुलिस द्वारा शंकराचार्य चौक पर रोका गया, पुलिस से नोंक-झोंक के बाद धरने पर बैठे सांसद।

राजनीति हरिद्वार

शंकराचार्य चौक पर रुका चंद्रशेखर आजाद का काफिला,पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद को हरिद्वार में रोका।

केतन हत्याकांड को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले को हरिद्वार पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर रोक दिया। जैसे ही सांसद चंद्रशेखर रावण और विधायक उमेश कुमार का काफिला शंकराचार्य चौक पहुंचा, पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दोनों नेता गाड़ियों से उतरकर पैदल आगे बढ़ने लगे। उनके साथ समर्थक भी मौजूद थे। लेकिन पुलिस बल ने उन्हें चौक पर ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और नेताओं के बीच आगे जाने को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में धक्का मुक्की तक पहुंच गई।
मौके पर मौजूद एसपी सिटी अभय सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने दोनों नेताओं को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया और आगे नहीं बढ़ने की अपील की।

इस दौरान चंद्रशेखर रावण ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा सरकार के दबाव में उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने से रोका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि टिहरी में केतन की हत्या बर्बरतापूर्ण की गई। उसके बावजूद भी पीड़ित परिवार डर के साए में है। पीड़ित परिवार के आग्रह पर ही वो उनसे मिलने जा रहे थे। लेकिन पुलिस उन्हें आगे जाने नहीं दे रही है। उन्होंने साफ तौर से कहा कि वो पीड़ित परिवार से मिलकर रहेंगे, चाहे उसके लिए कोई कितना भी जोर लगा ले। विधायक उमेश कुमार ने कहा कि केतन हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार को खतरा है। सरकार और प्रशासन को उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक प्रयास जारी रहेगा। धरने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर पीड़ित परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित नहीं करते, तब तक वो धरने पर बैठे रहेंगे।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और समर्थकों की भीड़ भी जुट गई। चन्द्रशेखर ने कहा कि वह केवल मृतक के परिजनों से मिलने आए हैं और मृतक के परिवार से मिलकर ही वापस जाएंगे। वहीं खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा भी उनके समर्थन में मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *