तीर्थ नगरी हरिद्वार के प्रतिष्ठित बैडमिंटन क्लब बीबीसी द्वारा भागीरथ बिंदु सप्त सरोवर मार्ग स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर योग दिवस के अवसर पर योग कर योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध योगाचार्य महेश गुप्ता के संयोजन में योग अभ्यास किया गया ।बीबीसी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बीबीसी क्लब बैडमिंटन के खेल को विगत 15 वर्षों से बढ़ावा दे रहा है लगभग 25 खिलाड़ी प्रतिदिन एकल व युगल बैडमिंटन खेलते हैं आज बीबीसी क्लब के कोर्ट प्रांगण में योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया है। बीबीसी क्लब के महामंत्री हंसराज आहूजा ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में बीबीसी क्लब निरंतर योग व खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है आज इस श्रृंखला में योग शिविर का आयोजन किया गया है योगाचार्य महेश गुप्ता ने कहा कि योग हमारे शरीर को निरोग बनता है योग जीवन जीने की पद्धति है योग के माध्यम से हम अपने शरीर व मस्तिष्क को स्वस्थ रख सकते हैं साथ ही बीमारियों के संक्रमण से भी मनुष्य दूर रहता है ।उन्होंने बीबीसी क्लब को योग शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी । समाजसेवी अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज समूची दुनिया योग पद्धति को अपना रही है सभी जाति धर्म के लोग योग के लाभ को देखकर योग को अपना रहे हैं योग से जहां हमारा स्वस्थ शरीर हमें मिलता है वही एकाग्रता व कार्य क्षमता में भी वृद्धि होती है ।योग शिविर में मुख्य रूप से रमाकांत शर्मा, ललित जोशी, संजय अग्रवाल, अनिरुद्ध भाटी, परमेश गोयल ,सचिन अरोरा ,गगन यादव ,आदित्य जोशी ,चंद्र मोहन सिंह रावत ,रमन यादव, भविष्य जोशी , अभिनव सेमै समीर अनेक खिलाड़ियों ने प्रतिभा कर योग दिवस की शुभकामनाएं दी।


