जस्सी स्पोर्ट्स एकेडमी में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित।

शिक्षा स्वास्थ्य हरिद्वार

नव युवा कल्याण समिति लक्सर जनपद हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय योग एवं खेलकूद कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रथम दिन विश्व योग दिवस पर जस्सी स्पोर्ट्स अकैडमी भोगपुर शाहपुर में योग दिवस कार्यक्रम बड़े शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया सभी खिलाड़ियों एवं प्रबुद्धगण को दीपक सैनी के द्वारा हर योग के लाभ के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए योग कराया गया जिसका सभी उपस्थित योग करने वालों ने बड़े मन से जानकारी प्राप्त कर योग किया ।

कल दिनांक 22 जून को वर्ल्ड ओलंपिक डे की पूर्व बेलापर गोल्डन माइल रन का आयोजन किया जाएगा इसमें जनपद के सभी बालक बालिकाएं भाग लेंगे जबकि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतिम दिवस 23 जून वर्ल्ड ओलंपिक डे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान गोल्ड कप बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन डॉoहरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर हरिद्वार के खेल मैदान पर किया जाएगा इसमें जनपद की सभी बालिका टीमें प्रातः 8:00 बजे से प्रतिभाग करेंगी जबकि शाम 3:00 बजे हाल ही में राज्य मंत्री बनाए गए नितिन गौतम  एवं गोरखा समाज उत्तराखंड राज्य के सदस्य बनाए गए  पदम प्रसाद सूवेदी का डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स अकादमी हरिद्वार उत्तराखंड के द्वारा सम्मान समारोह के अंतर्गत सम्मानित किया जाएगा साथ ही  कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा बालक वर्ग की सम्राट पृथ्वीराज चौहान गोल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 जून को अकादमी के प्रांगण में ही संपन्न किया जाएगा जिसमें केवल हरिद्वार जनपद के बालक कबड्डी खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *