अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा जिला हरिद्वार द्वारा दयानंद स्टेडियम में किया गया योगाभ्यास, आयुक्त मंत्री मदन कौशिक ने किया प्रतिभाग ।

शिक्षा स्वास्थ्य हरिद्वार


आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा आयोजित योग शिविर गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग मन को स्थिरता प्रदान करता है तथा व्यक्ति को सकारात्मक, संतुलित एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर करता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तनाव, अवसाद और अस्वस्थ जीवनशैली से उत्पन्न चुनौतियों के बीच योग एक प्रभावी प्राकृतिक उपचार प्रणाली के रूप में कार्य कर रहा है। योग और प्राणायाम के नियमित अभ्यास से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक एकाग्रता मजबूत होती है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। योग ने विश्वभर में मानवता को जोड़ने का कार्य किया है तथा भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के संदेश को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली और आज विश्व के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग से जुड़ चुके हैं।
उत्तराखंड योग, अध्यात्म और साधना की प्राचीन परंपराओं की भूमि है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग एवं वेलनेस की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।


भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतना है। योग को व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज और समाज से विश्व कल्याण की महायात्रा का माध्यम बनाना होगा
देश-विदेश में योग साधना से जुड़े सभी साधकों को शुभकामनाएं दीं।

योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की वह शाश्वत चेतना है,योग शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा और परमात्मा के दिव्य मिलन का सेतु है तथा यह केवल साधना नहीं, बल्कि संतुलित, श्रेष्ठ और सार्थक जीवन जीने का सनातन विज्ञान है।
कार्यक्रम संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने कहा कि आज योग वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की मान्यता भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक विरासत का ऐतिहासिक सम्मान है।

योग है तो स्वास्थ्य है, योग है तो संतुलन है, योग है तो शाश्वत भारत है।
इस अवसर पर दायित्वधारी (राज्यमंत्री) ओमप्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी,भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी,जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैय्यर अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य विपिन गोलियान, पूजा राठी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रितु ठाकुर, विनीत जोली, अरविंद कुशवाहा, मनोज शर्मा, रेनू शर्मा, डॉ विक्रम सिंह, संदीप शर्मा, अजीत सिंह विद्यालंकर, वरुण चौहान, सुदेश सैनी, ऋषभ नरूला, महिपाल चौहान, मोहित ठाकुर, नवीन चौहान, अक्षय सैनी, नीतू शर्मा दिव्यांशी राठी, अंकुर कुमार, जितेंद्र मोहन, रमन सिंह, मन्नू चौहान,शुभम कुमार, संजीव चौहान,चेतन चौधरी आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *