भानु सप्तमी पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल का सराहनीय सेवा कार्य – भीषण गर्मी में राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत व वितरित की गई आंवला बर्फीभीषण गर्मी के इस कठिन दौर में जहां आमजन तपती धूप से परेशान हैं, वहीं शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) ने मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। भानु सप्तमी के पावन अवसर पर मंडल द्वारा शिवालिक नगर क्षेत्र में राहगीरों के लिए ठंडा एवं शीतल पेय (दूध व गुलाब रस का शरबत) तथा पौष्टिक आंवला बर्फी का निशुल्क वितरण किया गया।
भीषण गर्मी के इस कठिन दौर में जहां आमजन तपती धूप से परेशान हैं, वहीं शिवालिक नगर व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) ने मानव सेवा की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की। भानु सप्तमी के पावन अवसर पर मंडल द्वारा शिवालिक नगर क्षेत्र में राहगीरों के लिए ठंडा एवं शीतल पेय (दूध व गुलाब रस का शरबत) तथा पौष्टिक आंवला बर्फी का निशुल्क वितरण किया गया।इस सेवा कार्य का आयोजन प्रातः काल से ही प्रारंभ हो गया था, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों एवं आमजन ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए किसी राहत शिविर से कम नहीं रही।
इस सेवा कार्य का आयोजन प्रातः काल से ही प्रारंभ हो गया था, जिसमें बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रमिकों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों एवं आमजन ने शीतल पेय ग्रहण कर राहत महसूस की। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी के बीच यह पहल लोगों के लिए किसी राहत शिविर से कम नहीं रही।
कार्यक्रम में शिवालिक नगर के समस्त व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया। व्यापारियों की एकजुटता और सेवा भावना इस आयोजन में स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने कहा कि “मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इस भीषण गर्मी में प्यासे व्यक्ति को पानी या शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है।” उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने सभी सहयोगी व्यापारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
रानीपुर विधानसभा के विधायक आदेश चौहान ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं और अन्य संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
वहीं, व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने भी शिवालिक नगर व्यापार मंडल के इस सराहनीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार का सेवा कार्य न केवल मानवता की मिसाल है, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद वीरेंद्र अवस्थी, रोबिन, पंकज चौहान, हरिओम, सामुदायिक केंद्र के अध्यक्ष उमेश कुमार, सचिव भरत भूषण, अशोक मेहता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त व्यापार मंडल के सदस्य विवेक गुप्ता, शिवेश गुप्ता, रिंकू चौरसिया, हिमांशु माहेश्वरी, विशाल गौड़, अखिल रंजन, करण सक्सेना, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश, प्रवीण तिवारी, दीपेश प्रसाद, पिंकी, संजय उपाध्याय, धीरेंद्र चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सीए अरुण दुबे, दीपक पंवार, शुभम गुप्ता, दुग्गल, एवं अन्य कई सहयोगियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


शिवालिक नगर व्यापार मंडल का यह आयोजन एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि जब समाज के लोग एकजुट होकर सेवा का संकल्प लेते हैं, तो वे न केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना भी फैलाते हैं।

