जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने हरिद्वार रुड़की में चल रहे क्रास जेंडर स्पासेंटरों पर रोक लगाने की मांग की।उन्होंने कहा कि यह कृत्य पुलिस मुख्यालय से कुछ दूरी पर किया जा रहा है और उनके द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। हेमा भंडारी ने प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके द्वारा पेंटागन मॉल में चल रहे एक स्पा सेंटर में छापेमारी की गई जिसे लाइव टेलीकास्ट भी किया।
जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने आरोप लगाया की हरिद्वार में अनेक स्थानों पर क्रॉस जेंडर स्पा सेंटर चल रहे हैं जो देवभूमि की पवित्रता को कलंकित कर रहे हैं।हेमा भंडारी ने कहा कि रुड़की में भी कई स्पा सेंटर चलाए जा रहे हैं और उनके संचालक यूपी और हरियाणा के निवासी हैं।
उन्होंने क्रॉस जेंडर स्पा सेंटर को गैर कानूनी बताते हुए इन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग की।

