मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से वार्ता की।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा तथा जांच पूरी तरह तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साथ ही केशव नेगी की पुत्री कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
ज्ञात रहे हैं कि केशव नेगी को दिल्ली पुलिस ने मालवीय नगर अग्निकांड के संबंध में गिरफ्तार किया है। यह अग्निकांड हाल ही में हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी। शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि उन पर होटल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है।
शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी पर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं और कहा है कि इसमें उनकी गलती नहीं है। उनका कहना है कि शेफ का काम होटल की सुरक्षा की जांच करना नहीं है, बल्कि खाना बनाना है। लोगों का यह भी कहना है कि होटल मालिक और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, जबकि एक गरीब आदमी को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी के बाद, उत्तराखंड के कई लोगों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई है और सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

