ललतारौ पुल से अपर रोड क्षेत्र तक तथा भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत  नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जनपद में अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।

प्रशासन समस्या हरिद्वार

मुख्यमंत्री निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय / नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में ललतारौ पुल से अपर रोड क्षेत्र तक तथा भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

तहसील रुड़की,भगवानपुर एवं लक्सर क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण।सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा  निर्देश दिए गए है,मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद ने निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है,उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।


       जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालित करने के लिए एव यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा जनपद में जाम की स्थित न हो इसके दृष्टिगत सड़क किनारे, नालियों एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है।

आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में वाल्मीकि चौक(ललतारौ पुल) से अपर रोड क्षेत्रांतर्गत तथा भीमगोड़ा बैरियर से जयराम आश्रम होते हुए सुखी नदी तक उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन ,एसएसबी एवं सेना के जवानों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।जिसमें नालियों /फुटपाथ के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया तथा नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे एवं ढाबों को हटाते हुए ध्वस्त किया गया।


        दोनों टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।
         नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।


      अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, उप नगर आयुक्त महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल,श्रीकांत एवं मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,मनोज कुमार, हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी,एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट सहित पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।                प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन,पुलिस द्वारा आज मंगलौर में 10 किलोमीटर क्षेत्रांतर्गत सड़क,नालों,फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण, जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित हो रही रेहड़ी, ठेली एवं खोखे को भी हटाया गया तथा उन्होंने कहा है कल भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
      इस अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

 उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व ने आज  लक्सर के सुल्तानपुर बाजार क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया तथा सभी लोगों को चेतावनी दी गए कि सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए।अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगभग 50 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 16 लोगों के चालान भी किए गए।इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
    इस दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसीलदार दयाराम के  नेतृत्व में आज भगवानपुर नगर पंचायत  क्षेत्रांतर्गत गागलहेड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क,नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *