ब्लड बैंक हरिद्वार में संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रविश भटीजा द्वारा आज शुक्रवार को एक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदान शिविर में 60 लोगों की भागीदारी रही जिसमें 48 लोगों ने रक्तदान किया । इस अवसर पर रविश भटीजा ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद किया समय-समय पर सभी साथी रक्त दान करके लोगों जीवन बचाने का कार्य करते हैं । रविश भटीजा ने कहा कि ब्लड वॉलंटियर ग्रुप और ब्लड रिलेशन ग्रुप द्वारा भी समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है यह दोनों ग्रुप साधुवाद के पात्र हैं । इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने कहा रविश भटीजा और उनके साथी समय समय पर रक्तदान शिवर का आयोजन करते है जो कि समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है रक्तदान करके लोगों के जीवन की प्राणों की रक्षा होती है। वीरेंद्र रावत ने कहा कि रक्त दान करने शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नही आती और रक्तदान करके खुशी की अनुभूति होती है कि हमने एक अच्छा कार्य किया। इस अवसर पर डॉ रविंद्र चौहान ने कहा कि रक्त दान करने से बीपी, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, मलेरिया, एच. ई. वी, हैपेटाइटिस बी, हेपिटाइटिस सी. वी. डी. आर. एल की निःशुल्क जांच होती है। नियमित रक्तदान करने से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है, कैंसर जैसे घातक रोगों के होने का खतरा कम रहता है, हृदयाघात की संभावना 90 प्रतिशत की कमी रहती है, नए ब्लड सेल बनते है , लिवर स्वस्थ रहता है , रक्त में केलोस्ट्रोल का लेवल कम होता है, जो कि अच्छे स्वास्थ्य में सहायक सिद्ध होता है ।

शिवर इन लोगों ने रक्त दान किया वीरेंद्र रावत लोकसभा प्रत्याशी, रविश भटीजा, नीरजा शाह, विक्रम शाह, कपिल पाराशर राव नजमुल ,रवींद्र नेगी , अंकित महेश्वरी, मनीष कर्णवाल,सिद्धांत रावत, मनोज जाटव, सुमित ठाकुर, नमन अग्रवाल, अंकुश डोगरा, पंकज कोरी, मयंक गुप्ता, तरुण, जसप्रीत, सिमरन, हितेश भटीजा , विश्रांत शर्मा, अमित कुमार, हिरदेश गौड़, विजय जोशी, हिमांशु ठाकुर, अरविंद, गर्वित सूरी, कुलदीप सिंह, युवराज, अनिल, आदित्य खन्ना, हेमंत भाटिया, महेंद्र शर्मा, जागीश चौधरी, जावेद , कुलदीप, रोहित कुमार, पवन कुमार , सोनू, नवनीत, रवींद्र कुमार, आलम, छोटे लाल, विनोद कुमार आदि ने रक्त दान किया । रक्तदान शिवर में जो लोग किसी कारण से रक्तदान नहीं कर पाए बीपी हई , या कोई दवाई चलने की वजह से या फिर हिंगलोबिन कम होने की वजह से डॉ रविंद्र चौहान ने उनको अपने डॉ से परामर्श के लिए कहा। इस रक्तदान में चंद्र कोठारी, समर्थ अग्रवाल, निशांत यादव, राहुल चौहान, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट भारत तनेजा, वर्णिक चौधरी, उमेश सैनी, रैना नैयर, विजय श्री शर्मा, सतीश ठाकुर, मुकेश, रजनी अग्रवाल, बेबी उपस्थित रहे ।


