संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति द्वारा ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय  में आंदोलन प्रदर्शन ने उग्र रूप लिया।

समस्या स्वास्थ्य हरिद्वार


   संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय एवं चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड उपशाखा गुरुकुल ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय के तत्वाधान में आंदोलन प्रदर्शन अब उग्र हो चुका है आज सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वाराप्रभारी कुलसचिव डा ओ पी सिंह का घेराव किया गया और कर्मचारियों के वेतन आने में क्यों समय लग रहा है तो उनके द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा 09 बिंदुओं पर फिर से आपत्ति लगाकर उनका जवाब देने को कहा है  हम 07 जुलाई को शासन जाकर आपत्ति का निवारण करा कर प्रमुख सचिव वित्त से बजट के लिए मांग करेंगे।


     नर्सिंग संवर्ग की अध्यक्ष स्मिता कोठियाल चौहान औरमहामंत्री प्रियंका आर्य, सुनीता तिवारी ने कहा कि अब शासन और विश्विद्यालय प्रशासन आपत्ति लगाने और विश्विद्यालय प्रशासन आपत्ति निवारण का खेल खेलकर कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं अब जो भी जनप्रतिनिधि हरिद्वार आयेंगे उनका घेराव कर उनको अपनी पीड़ा से अवगत कराया जायेगा।
        डा संजय त्रिपाठी, डा शोभित डा अवधेश कुमार, डा मयंक भटकोती ने कहा कि अब पीछे हटने का सवाल नहीं होता है जब तक वेतन और स्थाई समाधान नहीं होता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
        लिपिक संवर्ग से मोहित मनोचा, अशोक चंद्रा, ने कहा कि उच्च अधिकारी की करनी की सजा कर्मचारियों को क्यों दी जा रही है जिसका विरोध किया जाएगा।
      फार्मेसिस्ट संवर्ग से समीर पांडे, संध्या रतूड़ी ने कहा कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
      प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश चंद्र,आयुर्वेदिक यूनानी सेवाएं के के तिवारी अध्यक्ष अशोक कुमार उप शाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, ताजबर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों को अब उच्च अधिकारियों को बंधक भी बनाना पड़े तो बनाया जाएगा जल्द ही निस्तारण न होने की दशा में कर्मचारी माननीय उच्च न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे पार्टी विश्विद्यालय प्रशासन को बनाया जाएगा।
        ऋषिकुल गुरुकुल राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय विश्विद्यालय में धरना प्रदर्शन और तालाबंदी करने में डा संजय त्रिपाठी, डा शोभित डा अवधेश कुमार डा मयंक भटकोती डा मीना रानी आहूजा , डा महेश, डा विनय, डा शशिकांत,  डा सुनील कुमार, डा के के शर्मा , सुनीता तिवारी, बीना मठपाल स्मिता कोठियाल, प्रियंका आर्य,के एन भट्ट, दिनेश लखेड़ा के के तिवारी, अशोक कुमार, प्रबल सिंह उदयभान,लविका वंदना अंजुम, मंजू कठेत,ममता पाल कमलेश ईशा ब्रिजेश मोनिका, नीमा, डोली, विमला राकेश कुमार,
मनोज, विनोद, सतीश, रोहन, पप्पू सहदेव राजू कश्यप, ज्योति नेगी, मनीष पंवार, राकेश चंद्र, नीलम बिष्ट, पुष्पा, दीपक, प्रमोद, चंद्रपाल, राजपाल सिंह, पंकज, अमित लांबा, सुदेश, प्रिंस, विनोद कश्यप, इत्यादि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *