ज्वालापुर के मेहतान में  स्वीकृत मानचित्र से भिन्न किए जा रहे निर्माण को HRDA द्वारा सील किया गया।

प्रशासन हरिद्वार

HRDA द्वारा बताया गया है कि ज्वालापुर हरिद्वार के मोहल्ला मेहतान में  अमन मित्तल पुत्र श्री विपिन मित्तल द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न लगभग 35′ × 60′ के क्षेत्रफल में  निर्माण किया जा रहा है।
इसलिए विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त  अनाधिकृत निर्माण के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किया गया है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ता द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण को सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *