नीट पेपर लीक मामले और सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया में खामियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। आज वृहस्पतिवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आलोक शर्मा ने नीट पेपर का आयोजन करने वाली संस्था एनटीए के गठन पर प्रश्न उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है जहां भी जो खामियां पाई जा रही हैं उनकी जिम्मेदारी तय नहीं की जा रही जांच के नाम पर लीपा पोती की जाती है ।उन्होंने कहा 2024 में भी जब नीट पेपर लीक मामला सामने आया था उसे समय जो लोग इस पेपर को करने में सम्मिलित थे उन्हीं को जिम्मेदारी सौंप गई है इसके लिए उन्होंने सीधे-सीधे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जिम्मेदार बताया।उन्होंने सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया पर प्रश्न उठाते हुए स्कैनर की खराब क्वालिटी और व्यवस्थाओं को जिम्मेदार बताया, उन्होंने कहा कि कई बच्चों के बहुत कम नंबर थे जिसमें बाद में सुधार किया गया। यह मूल्यांकन प्रक्रिया जल्दबाजी में की गई थी जो भाजपा सरकार द्वारा एक प्रतिष्ठित संस्था को बर्बाद करने का प्रयास है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगामी दौरे को लेकर भी उन्होंने उनसे दो प्रश्न किया पहले उन्होंने पूछा अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच की प्रगति को अभी तक क्यों नहीं बताया गया है। दूसरा उन्होंने पूछा कि पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी पर किसकी जिम्मेदारी है ।
इसी दौरान उन्होंने बंगाल में 14 वर्ष से ऊपर की गाय माता को काटने की अनुमति दिए जाने पर हरिद्वार के संतों की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त किया । प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज सैनी, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय सैनी भी उपस्थित रहे।

