रामधाम कॉलोनी में लगभग 4 से 5 बीघा में प्लाटिंग का कार्य तथा लगभग 15’*15’ के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किया जा रहा है।

रावली महदूद ज्वालापुर की रामधाम कॉलोनी में गुरु कृपा स्वीट्स के सामने श्री सुखवीर सिंह द्वारा लगभग 2 बीघा में प्लाटिंग का कार्य तथा लगभग 15’*20’ के क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किया जा रहा है।

प्राधिकरण द्वारा उक्त सभी अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वाद योजित किये गये है। स्थल पर निरंतर निर्देशों के बावजूद भी अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं द्वारा स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को ध्वस्त तथा सील किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण कार्य ना किया जाने के लिए निर्देशित किया गया।

