हरिद्वार में गंगाजी के तेज बहाव में फंसे दो युवकों को SDRF की टीम ने ने बचाया, टला बड़ा हादसा।

Police सम्मान हरिद्वार

आज रविवार को हरिद्वार में गंगा जी में स्नान के दौरान एक युवक अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहते हुए हाथी पुल के नीचे लगी जंजीरों में जा लटका। घटना स्थल पर मौजूद SDRF टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उफनती धारा और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इसी दौरान एक अन्य युवक भी नदी में डूबने लगा, जिसे SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचा लिया। देखें वीडियो

SDRF की त्वरित कार्रवाई से दोनों युवकों की जान बच सकी और मौके पर मौजूद लोगों ने टीम की सराहना की।

रेस्क्यू टीम में टीम कमांडर आशीष त्यागी, Add. SI प्रवेंद्र धस्माना, कांस्टेबल प्रकाश मेहता, गुड्डू कुमार, सागर कुमार, अमित कुमार, होमगार्ड शरद पवार एवं अभिषेक शामिल रहे।

एस डी आर एफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि नदी में केवल चिन्हित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। गंगा का बहाव अत्यंत तेज एवं अप्रत्याशित हो सकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा सुरक्षा नियमों का पालन अवश्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *