संस्कृति स्कूल में नन्हे बच्चों के लिए आनंदमय इन-हाउस पिकनिक आयोजित, परीक्षा समाप्ति पर बच्चों को किया गया तनावमुक्त।

शिक्षा संस्कृति हरिद्वार


संस्कृति स्कूल हरिद्वार “द फर्स्ट स्कूल फॉर लिटिल वन्स” में कल 20 मई  को समाप्त हुई परीक्षाओं  के उपरांत आज वृहस्पतिवार को एक हर्षोल्लासपूर्ण इन-हाउस पिकनिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों की खुशियों और उत्साह से गूंज उठा।

विद्यालय परिसर को मनोरंजन और गतिविधियों से भरपूर पिकनिक स्थल में परिवर्तित किया गया, जहाँ बच्चों ने सुरक्षित एवं आनंदमय वातावरण में विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे कैज़ुअल परिधानों में सजे नन्हे बच्चों ने अपने पसंदीदा भोजन के साथ खेल, संगीत, कविताएँ, नृत्य तथा रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पिकनिक को विशेष रूप से फन ज़ोन, एक्टिविटी ज़ोन, गेम ज़ोन तथा मल्टीमीडिया ज़ोन में विभाजित किया गया था।* बच्चों ने टॉय ट्रेन, कार्टून कॉर्नर, एनिमेटेड राइम्स, एनिमल मास्क, हॉपस्कॉच, बॉल-इन-बकेट गेम, टैटू मेकिंग तथा लीफ प्रिंटिंग जैसी अनेक रोचक गतिविधियों का आनंद लिया, जिससे पूरा वातावरण उल्लास और मुस्कान से भर गया।

इस आयोजन का उद्देश्य परीक्षाओं के बाद बच्चों के मन को तरोताज़ा करना तथा उनमें मित्रता, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और आनंदमय शिक्षण के भाव को विकसित करना था। शिक्षिकाओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सक्रिय सहभागिता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा।

बच्चों ने प्रसन्नतापूर्वक कहा—
*“We played together, laughed all day,*
*Picnic memories will always stay.”*

प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता सहगल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सामाजिक विकास, रचनात्मकता एवं भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
*निदेशिका श्रीमती दिव्या पंजवानी* ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों एवं स्टाफ के उत्साहपूर्ण सहयोग की सराहना की।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के प्रसन्न चेहरों, उल्लासपूर्ण वातावरण और अविस्मरणीय यादों के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *