मधु कांत गिरी बने प्रदेश महामंत्री, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौधरी ने हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मधुकांत गिरी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है ।यह नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की है कि मधुकांत गिरी प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और कांग्रेस की नितियों को जनता तक पहुंचाएंगे। मधु कांत गिरी लंबे समय से कांग्रेस के कार्यकर्ता रहे हैं इससे पूर्व उन्हें कांग्रेस के शासनकाल में खादी बोर्ड का सदस्य बनाया गया था महानगर कांग्रेस में महामंत्री पद और सेवा दल में नगर अध्यक्ष दायित्व संभाल चुके मधुकांत गिरी कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता है ।उनकी नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने हर्ष व्यक्ति किया है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
हरिद्वार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पालीवाल, अरविंद शर्मा,गुलशन नैय्यर, सुभाष कपिल,रवीश भटीजा, नितिन हाडा कैलाश भट्ट,ओ पी चौहान, पार्षद महावीर वशिष्ठ,महंत अनिल गिरि,अशोक शर्मा बलराम गिरी, शिवम गिरी, आदि सहित
विनोद गर्ग शर्मा ,सहारनपुर,
अमित झा . डॉ अशोक गिरि , मानदाता गिरि , बोबेन्दर गिरि , विपिन शर्मा , देव पांडेये . , मोहन उपाध्याय ने मधुकांत गिरी को शुभकामनाएं दी हैं।


