सोने पर आयात शुल्क वृद्धि के विरोध में हरिद्वार के सर्राफा व्यापारियों का प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन , स्वर्णकार आयोग की मांग उठी।

राजनीति समस्या हरिद्वार

सोने पर आयात शुल्क 6% से बढ़ाकर 15% करने के प्रस्तावित फैसले के विरोध में ज्वेलर्स एसोसिएशन हरिद्वार के व्यापारियों ने बुधवार को श्री राम चौक, ज्वालापुर पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी की। व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजा।


एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज मित्तल और महामंत्री गौरव मेसोन ने कहा कि सरकार को ज्वेलर्स कारोबारियों की पीड़ा समझनी चाहिए। व्यापारी पहले से ही आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में आयात शुल्क बढ़ाना न्यायसंगत नहीं है। एकतरफा निर्णय से ज्वेलर्स व्यापारियों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।
नीरज मित्तल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही टैक्स देते आ रहे हैं। आयात शुल्क बढ़ने से सोने के दाम और बढ़ गए हैं। इससे छोटे और मझोले व्यापारियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
अश्वनी गोयल, अशोक दलजीत सिंह और कैश खुराना ने कहा कि सोने पर आयात शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव तुरंत वापस लिया जाए। सर्राफा व्यापारियों को मंदी से उबारने के लिए राहत पैकेज की घोषणा हो। सरकार को सर्राफा कारोबारियों के साथ बैठक कर चर्चा करनी चाहिए और आम जनता के लिए उचित नीति बनानी चाहिए।

प्रदर्शन करने वालों में  अनिल कुमार, गगन मेसोन, हरविंदर सिंह ,रवि वर्मा , राम वर्मा ,अभिषेक अग्रवाल ,अवनीश जिंदल ,मनोज मित्तल ,निपुण मित्तल, नितिन शिंदे, सलब सिंगल समेत अनेकों व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *