शिवडेल स्कूल में मदर्स डे अत्यंत हर्षोल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के साथ मनाया गया।

शिक्षा संस्कृति हरिद्वार

शिवडेल स्कूल जगजीतपुर हरिद्वार में मदर्स डे अत्यंत हर्षोल्लास, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु मधुर गीत, मनमोहक नृत्य एवं भावपूर्ण कविताओं की सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक रैंप वॉक रहा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों का आत्मविश्वास, उत्साह और मासूम अदाएँ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

विद्यालय के संस्थापक स्वामी शरद पुरी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, संस्कार और ममता का जीवंत स्वरूप है। बच्चे के जीवन की पहली पाठशाला माँ की गोद होती है, जहाँ से उसे जीवन के श्रेष्ठ संस्कार, अनुशासन और संवेदनशीलता प्राप्त होती है। हमें सदैव अपनी माता का सम्मान, आदर एवं सेवा करनी चाहिए, क्योंकि माँ का आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।” विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता एवं पारिवारिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

मदर्स डे जैसे आयोजन बच्चों को अपनी माताओं के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और संवेदनशीलता व्यक्त करने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।” कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को माँ के महत्व, उनके निस्वार्थ प्रेम एवं त्याग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर विपिन मलिक का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *