मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर०के० सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस दिनांक 07.05.2026 के अवसर पर डा० आलोक तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी एन०डी०डी० प्रवीण आलाक इचार्ज पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार तथा श्रीमती ममता तोमर प्रधानाचार्य, पुलिस मॉडन स्कूल पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार के द्वारा पुलिस मॉडन स्कूल पुलिस लाईन रोशनाबाद हरिद्वार में कृमि नियंत्रण कार्यक्रम का उद्धघाटन किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा कृमि नियंत्रण पर विस्तार से कॉलेज के अध्यापको एवं छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी तथा छात्र-छात्राओं को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेण्डाजोल खिलायी गयी। तथा नोडल अधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि आज दवा खाने से वंचित बच्चों को दिनांक 14.05.2026 को दवा खिलायी जायेगी। इस अवसर पर भजन सिंह पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, आर०के०एस०के०, तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक / अध्यापिकायें उपस्थित थे।


