पीएम श्री रा इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला द्वारा  प्रवेश उत्सव के द्वितीय चरण में स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत रैली निकाली गई।

शिक्षा हरिद्वार

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला में आज प्रवेश उत्सव के द्वितीय चरण में सेवित क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश हेतु रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड के सहयोग से रैली निकाली गई । जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया  विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद त्यागी,  विनोद कुमार, ज्ञान प्रकाश शर्मा,  तेजपाल सिंह, डॉ संतोष कुमार चमोला, डॉ. नीतू रस्तोगी तथा रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड से सुश्री अंजलि पाल तथा हिमांशु नौटियाल ने रैली में अपना सहयोग प्रदान किया।


रैली में ई-रिक्शा में व्यापक प्रचार प्रसार सामग्री के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया किया तथा जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्कूल चलो अभियान का उद्घोष किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ममता, आयुष तथा रिलैक्सो फुटवियर लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन का कार्य करवाया जा रहा है तथा पीएमसी योजना के माध्यम से विद्यालय में विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ।
इन सभी के दृष्टिगत विद्यालय के नामांकन दर को बढ़ाने के उद्देश्य से आज स्कूल चलो अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *