जल संस्थान का 31 मार्च आम जनता को कर रहा है परेशान ।

समस्या हरिद्वार

उत्तराखंड जल संस्थान में  वित्तीय वर्ष 25-26 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए  31 मार्च की तारीख को 10 अप्रैल तक आगे बढ़ा दिया गया था।
और अब आगे और भी लगभग पूरे महीने के लिए बढ़ाए जाने की बात हो रही है।
ऐसे में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बताया जा रहा है कि एक उपभोक्ता पानी के कनेक्शन में नाम परिवर्तन करवाना था जिसके लिए वह को 2 अप्रैल को जल संस्थान के कार्यालय में गए तो उनसे कहा गया कि अभी हमारा 31 मार्च चल रहा है आप 10 तारीख को आना फिर वही जब आज 10 अप्रैल को कार्यालय गए तो उनसे कहा गया कि अब 20 तारीख के बाद आना क्योंकि तब तक हमारा 31 मार्च ही चलेगा। हमें अपना वित्तीय लक्ष्य पूरा करना है।
यह कोई एक ही घटना नहीं है इसी तरह और भी अन्य घटना की जानकारी मिली है जिसमें उपभोक्ता एक पानी का कनेक्शन लेने के लिए जब गए तो उनसे कहा गया कि अभी 31 मार्च चल रहा है अभी नए कनेक्शन नहीं दिए जा सकते आप बाद में आना।
एक अन्य उपभोक्ता ने बताया कि उन्होंने अपना पानी का बिल 6 तारीख को जमा किया लेकिन रसीद उन्हें 31 मार्च की ही काट कर दी गई।
वैसे और भी अन्य विभाग  भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए 31 तारीख की अवधि को एक-दो दिन आगे बढ़ा लेते हैं लेकिन अब सब विभागों में 31 तारीख क्लोज हो गई है केवल यही विभाग 31 तारीख की ही रसीद  काट रहा है।
यह बात भी देखने की है कि अपने वित्तीय वर्ष 25-26 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल संस्थान 31 मार्च की तारीख को कब तक चलाता है। 
बता दें कि उत्तराखंड जल संस्थान अपने वित्तीय लक्ष्य प्राप्ति के लिए फरवरी से लक्ष्य की पूर्ति के लिए चल रहा है जिसमें सभी कार्यालय को रोज खोला जा रहा है जिसमें कोई अवकाश नहीं सिर्फ एक होली त्यौहार की छुट्टी को छोड़कर कोई त्यौहार नहीं कोई रविवार नहीं हर दिन ऑफिस खुला है जब 2 महीने लगातार यह कार्यालय खोले गए हैं तो अब अप्रैल में भी लगातार अवकाशों के दिनों में भी कार्यालय को खोला जा रहा है। वही नाम न छापने की शर्त पर हरिद्वार में एक कर्मचारी ने बताया कि कर्मचारी खुद इस बात से बहुत परेशान और मानसिक तनाव में है कि फरवरी से अभी तक कोई रविवार या कोई त्यौहार की छुट्टी नहीं मिल पा रही है।
ऐसे में ऐसे में जल संस्थान की यह 31 मार्च चलने वाली जिद कितनी जायज है, और  सरकार इस पर कब ध्यान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *