सांसद कु शैलजा ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया,कांग्रेस प्रभारी का जयराम आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

राजनीति हरिद्वार

जयराम आश्रम हरिद्वार में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में बोलते हुए कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश का हर वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिल पा रही है। साथ ही  प्रदेश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है और रोजगार के अवसरों की कमी से परेशान है।

उन्होंने भाजपा पर विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि प्रदेश में जो भी कांग्रेस नेता हैं पहले वह कार्यकर्ता बने अपने बूथ और मोहल्ले में कांग्रेस को को मजबूत करें। जनता बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और वास्तविक विकास करने में सक्षम है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और घर-घर जाकर जनता से संवाद स्थापित करने की अपील की।

इससे पूर्व जयराम आश्रम में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि उनका आश्रम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुला है और खुला रहेगा और वह एक कार्यकर्ता की भांति संगठन का सहयोग करते रहेंगे।कु शैलजा का हरिद्वार के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत, उपनेता भुवन कापड़ी आदि ने भी सम्बोधित किया। प्रमुख रूप से  विधायक रवि बहादुर, ममता राकेश, अनुपम रावत, फुरकान अहमद, काजी निजामुद्दीन वीरेंद्र जाती, लखपत सिंह बुटौला वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, बालेश्वर सिंह, प्रदीप चौधरी,फुरकान अली, गुलशन नैय्यर, सतीश गुजराल, सुभाष कपिल, महावीर वशिष्ठ, कैलाश भट्ट,ओ पी चौहान, विमला पांडे, मकबूल कुरैशी, सोहित सेठी संजय अग्रवाल, सतीश कश्यप राजीव चौधरी, मुरली मनोहर, मनोज सैनी, सोम त्यागी, कैश खुराना, विकास चन्द्रा, को आदि सहित कांग्रेस के पार्षद, पदाधिकारी ओर कईं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *