देहरादून में रोड रेज की घटना में हुई फायरिंग में 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी।

Dehradun Police अपराध

देहरादून में कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली,उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की हुई मृत्यु.ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए अभियुक्तो द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की की जा रही थी कोशिश।
प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने कहा

जानकारी के अनुसार ब्रिगेडियर जोशी रोज की तरह सुबह सैर पर निकले थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच दो कारों में सवार लोगों के बीच तेज रफ्तार में पीछा और कहासुनी हो रही थी।विवाद इतना बढ़ गया कि एक कार सवार ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान चली एक गोली ब्रिगेडियर जोशी को जा लगी, जबकि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। गोली लगते ही ब्रिगेडियर जोशी सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की है जहां आज सोमवार सुबह ओवरटेकिंग के विवाद में हिंसक घटना हुई है।एक कार सवारों द्वारा दूसरी कार पर की गई फायरिंग की कीमत एक निर्दोष शख्स को चुकानी पड़ी. मामूली विवाद में हुई फायरिंग में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की मौत हो गई. जिस शख्स की मौत हुई है, वो आर्मी से रिटायर्ड ब्रिगेडियर हैं. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया , तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया. एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी सहित राजपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।प्राथमिक जांच में सामने आया कि मसूरी रोड पर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार और एक स्कॉर्पियो कार चालकों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते यह मामूली विवाद झड़प में बदल गया. आरोप है कि स्कॉर्पियो में सवार व्यक्तियों ने फॉर्च्यूनर कार का पीछा किया और उसे रुकवाने के उद्देश्य से उसके टायरों पर गोलीबारी शुरू कर दी.इसी दौरान सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को गोली लग गई. घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. रिटायर्ड ब्रिगेडियर 70 साल के थे. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना के दौरान फॉर्च्यूनर वाहन जोहड़ी गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया. इसके बाद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने कार में मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हमले में फॉर्च्यूनर में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें उनके साथियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.वारदात को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जिलेभर में नाकेबंदी कर दी है. संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई है. इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इस सनसनीखेज घटना ने देहरादून की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *