कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर मदन कौशिक के समर्थकों द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद रैली में भारी भीड़ उमड़ी।

राजनीति हरिद्वार

नगर विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने आर्यनगर ज्वालापुर तिराहे से जन आशीर्वाद रैली निकाली।

इस रैली के आरंभ होने से पहले ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक वहां पहुंचने लगे।

उनके समर्थकों की भारी भीड़ का जोश देखते बनता था। इस रैली में बड़ी संख्या में आए युवाओं और महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। जन आशीर्वाद रैली आर्य नगर से आरंभ होकर हरिद्वार के मुख्य मार्गो से गुजरती हुई हर की पौड़ी पहुंची जहां इसका गंगा पूजा के बाद समापन हुआ।

। समर्थकों ने जगह जगह  फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिष्ठान वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *