सूचना व समन्वय सभी अधिकारी आपस में बनाएंगे बेहतर
फरियादी की समस्या का तत्काल करें निस्तारण, अभियोग पंजीकृत करने में न हो किसी भी प्रकार की लापरवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों की बैठक ली

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एंव थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित कर सभी अधिकारियों से रुबरु होकर उनका परिचय प्राप्त कर उनके सर्किल एंव थानों से सम्बन्धित जानकारियां प्राप्त करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी लोग आपसी समन्वय बेहतर बनाएंगे साइबर फ्रॉड़ होने पर उस पर एक्शन लेते हुए तत्काल अभियोग पंजीकृत करेंगे।
सभी थाना प्रभारी जनता के लिए मिलने के लिए फिक्स समय निर्धारित करें फरियादी अनावश्यक इधर उधर परेशान नहीं होने चाहिए अगर थाना प्रभारी बाहर है तो वह भली भांति जिम्मेदार अधिकारी को अपने कार्यों की जिम्मेदारी देंगे और वापसी पर फीड़ बेक प्राप्त कर उन शिकायतों की समीक्षा स्वयं करेंगे जिससे की फरियादी को न्याय मिल सके और उसकी समस्या का भी समाधान भी हो सकें। आजकल विभिन्न प्रकार की नशे की शिकायतें प्राप्त हो रही है जिसमें अधिकांश युवा नशे की गर्त में आ रहे है सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करें की हम जिस आरोपी को नशे में गिरफ्तार कर रहें है हमें यह पूरी कार्यवाही भी करनी है की यह नशा यहां कहां से आ रहा है हमें आखिरी व्यक्ति तक जाकर कार्यवाही करनी है चाहे इसमें समय कितना ही लग जाए यह सभी थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी व प्राथमिकता है।
प्रत्येक सर्किल में प्रातः कालीन एंव सांय कालीन चैकिंग अवश्य कराई जाये जिसकी समीक्षा पुलिस अधीक्षक नगर/ देहात स्वयं करें। किसी भी प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना जिम्मेदार अधिकारी को अवश्य दी जाए जिससे की समय रहते हुए उसमें कार्यवाही किया जा सकें।
बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी,थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहेl

