प्रदेश कांग्रेस कमेटी देहरादून के आह्वान पर 16 फरवरी 2026 को राजभवन घेराव को लेकर आज ज्वालापुर गुघालरोड पांडे वाला में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी के निवास पर नगर ज्वालापुर कांग्रेस की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि यह रैली उत्तराखंड की निकम्मी भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित की गई है।

इस प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है,महिलाओं के साथ खुलकर बदतमीजी-दुराचार हो रहे हैं, सरेआम पूरे प्रदेश में तथा राजधानी में भी हत्याएं व लूट हो रही हैं,यह प्रदेश सरकार निकम्मी साबित हो चुकी है इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करने को लेकर राज्यपाल भवन का घेराव का आह्वान किया गया है।पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजवीर चौहान ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है कोई भी अधिकारी आम जनता की नहीं सुन रहा, अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इसी को लेकर इस रैली का आयोजन किया गया है। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि आज जनता का इस सरकार से मोह भंग हो चुका है। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है जनता को हर तरह से लूटा जा रहा है महंगाई चरम सीमा पर है।प्रदेश में कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं।बॉर्डर पर बाहर से आने वाले यात्रियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है उनके बॉर्डर पर चालान किए जा रहे हैं। हरिद्वार जनपद से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रत्याशी वीरेंद्र रावत,पूर्व राज्य मंत्री किरणपाल वाल्मीकि,पूर्व प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष पूनम भगत,पूर्व राज्य मंत्री मकबूल कुरैशी,जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह,फुरकान अली एडवोकेट,चौधरी बलजीत सिंह,अनिल भास्कर,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी,पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजेन्द्र श्रीवास्तव,विकास चंद्रा,पूर्व विधायक प्रत्याशी संजय सैनी,मनोज सैनी,हिमांशु बहुगुणा, वेदपाल तेजियान,नरेश सैनी,सौरभ सैनी,नाशिर गोड़,हाजी रफी खान, अरविंद चंचल,शेरूअंसारी,भूपेंद्र पटुअर, रावआफाक,इकबाल काजमी, रविंद्रधीमान, प्रमोद धीमान,वीरेंद्र भारद्वाज,जफर अब्बासी,तीरथ पाल रवि, श्रमिक नेता विकास सिंह आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


