हरिद्वार में गंगा जी को प्रदूषित कर रहे कारणों को बताते हुए जिलाधिकारी से उन पर रोक लगाने की मांग की  सुनील सेठी ने।

प्रशासन समस्या हरिद्वार

गंगा जी में गिरते गंदे पानी, गंगा में उतरकर प्रदूषण फैलाते घोड़े खच्चरों पर रोक लगाए जिला प्रशासन- सुनील सेठी। गंगा के किनारे असमाजिक तत्वों द्वारा झुग्गी झोपड़ियों  डालकर मां गंगा को प्रदूषित करने वाले लोगों पर हो सख्त कार्यवाही। गंगा घाटों पर मुख्यतः हरकी पौड़ी के आस पास प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन सहित प्लास्टिक चटाई प्लास्टिक पन्नी पर लगे पूर्ण प्रतिबंध।

महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी हरिद्वार को अवगत करते हुए बताया कि मां गंगा को जीवित का दर्जा मिला हुआ है उसके बावजूद कुछ स्थानों पर विशेषकर उतरी हरिद्वार कनखल के आस पास सिंहद्वार के पास एवं कई अन्य स्थानों पर गंदा पानी गंगा में गिर रहा है जिस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगानी चाहिए । उसके साथ ही मां गंगा में खनन करते घोड़े खच्चर मां गंगा को प्रदूषित कर रहे है जिन पर रोक लगानी चाहिए ये घोड़े खच्चर गंगा में खनन कर अपनी गंदगी गंगा में गिराते है जिससे श्रद्धालुओं की आस्था पर ठेस पहुंचती है ।हरकी पौड़ी के आस पास के घाटों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैन सहित प्रदूषण फैलती प्लास्टिक चटाई पन्नी की बिक्री भी पूर्ण प्रतिबंधित करनी चाहिए।जिला उपाध्यक्ष एस एन तिवारी एवं सचिव राकेश सिंह ने बताया कि कुछ स्थानों पर गंगा किनारे असामाजिक तत्वों द्वारा जिसमें उतरी हरिद्वार से लेकर सिंहद्वार तक झोपड़ियों को डाल मां गंगा को उसमें से गंदगी गिरा मां गंगा को प्रदूषित किया जा रहा है जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए जिससे मां गंगा में प्रदूषण को रोका जा सके । सेठी ने जिला अधिकारी को गंगा को किसी भी रूप में गंगा को प्रदूषित करने वालो पर सख्त कार्यवाही की मांग भी की है इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष एस एन तिवारी, सचिव राकेश सिंह,लाल जी यादव, भूषण लाल अरोड़ा, सुनील मनोचा, मुकेश अग्रवाल उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *