श्री केदारनाथ मन्दिर ट्रस्ट दिल्ली द्वारा  आयोजित कार्यक्रम में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज 17 नवम्बर से भक्तों को श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे।

धार्मिक हरिद्वार

गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं-स्वामी अवंतिकांनद ब्रह्मचारी
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरू ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं।  स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज समाज को धर्म मार्ग पर अग्रसर करने के साथ शिष्यों के जीवन को भी ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर रहे हैं। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्म शास्त्रों के प्रखर विद्वान गुरूदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज की वाणी से प्रसारित आध्यात्मिक संदेशों से करोड़ों लोगों को मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।  स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज जैसे विद्वान संत का  शिष्य होना उनके लिए गर्व का विषय है। गुरूदेव के मार्गदर्शन में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में सहभागी बनना ही उनका और सभी शिष्यों का लक्ष्य है। स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि श्री केदारनाथ मन्दिर ट्रस्ट दिल्ली द्वारा 17 नवम्बर से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गुरूदेव स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भक्तों को श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण कराएंगे। कथा के उपरांत 25 नवम्बर को केदारनाथ मंदिर में गुरूदेव भक्तों को दीक्षा भी प्रदान करेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *